फोटो संख्या:55- निजी मैरिज पैलेस में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाता के बैज लगाते विधायक कं
महेंद्रगढ़। शहीद दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन कॉलेज रोड स्थित एक निजी मैरिज पैलेस में किया गया। मुख्य अतिथि विधायक कंवर सिंह यादव रहे। कंवर सिंह यादव यादव व नगर पालिका चेयरमैन रमेश सैनी ने शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में 55 यूनिट एकत्र किया गया। इस अवसर पर विकेश सैनी, लक्ष्मी नारायण सैनी, जीवन मित्तल, कैलाश पाली, इंद्रपाल यादव, ललित मालड़ा, नवीन राव बेरी, विकास यादव, कमल सैनी, दीपक चनेजा, राजू सोनी, निखिल चनेजा पार्षद आदि मौजूद रहे। संवाद