जिले में मंगलवार को 54 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 4242 हो गई है। वहीं मंगलवार को 16 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 3806 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में अब तक 7 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना के 429 केस अभी भी एक्टिव हैं। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में 20 अक्टूबर तक 108355 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 66801 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 74501 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 819 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। वहीं अटेली सीएचसी अंतगर्त आने वाले गांव पृथ्वीपुरा में पिछले 2-3 दिनों में कोरोना पॉजिटिव के 14 केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ज्यादा हरकत में आ गया है। चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूनम के नेतृत्व में मंगलवार को कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने ग्रामीणों को जागरूक कर नारनौल से आई आरटी पीसीआर तकनीक से सैंपल लिये। प्रारंभ में लोग सैंपल देने से कतरा रहे थे बाद में पुलिस व ग्राम पंचायत के सहयोग से गांव में मंगलवार को 136 लोगों के सैंपल लिये गये। सरपंच जसवंत ने बताया कि गांव में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के केस सामने आने से सैंपल लिये गए हैं। ग्रामीणों के सैंपल सैंपल नहीं देने पर स्वयं अपना सैंपल दे कर लोगों को मोटिवेट किया हैं। अटेली अस्पताल के प्रभारी डॉ. विजय यादव ने बताया कि गांव में 14 संक्रमित केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग गांव में ज्यादा से ज्यादा लोगों की सैंपलिंग किया है।