गांव डेरोली जाट में सुबह घूमने गई 53 वर्षीय महिला का पैर फिसलकर गांव के वाटर टैंक में गिरने से मौत हो गई। महिला के पति ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन पत्नी को नहीं बचा पाया। काफी देर मशक्कत के बाद परिजन महिला को वाटर टैंक से निकालकर उपचार के लिए नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका के पति के बयान पर रविवार को पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस को दी शिकायत में डेरोली जाट निवासी सुभाषचंद ने बताया कि उसकी 53 वर्षीय पत्नी बिमला देवी सुबह घूमने के लिए गई थी। गांव में ही बने वाटर टैंक के साथ-साथ चल रही थी। इसी दौरान अचानक पैर फिसलकर वाटर टैंक में डूब गई। कुछ ही दूरी पर पर चल रहे सुभाष ने भी उसे बचाने के लिए काफी प्रयास किए। वाटर टैंक से बाहर निकालने के उपरांत महिला को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका के पति सुभाषचंद के ब्यान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। मृतका के दो लड़के और तीन लड़कियां हैं।