अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। सब्जी मंडी में आयोजित धन्यवाद रैली में शिरकत करने के लिए जब सीएम का काफिला पीजी कॉलेज में बनी अस्थायी हेलीपेड से रैली स्थल की तरफ जा रहा था तो युवा सामाजिक कार्यकर्ता रूद्रपाल सिंह ने सतनाली चौक से पहले काला झंडा दिखा विरोध किया। बाद में रूद्रपाल सिंह ने कहा कि उन्होंने सीएम और इस कार्यक्रम का इसलिए विरोध किया कि बीते तीन सालों में महेंद्रगढ़ में विकास की एक ईंट नहीं लगी है। उसके बावजूद यहां के विधायक सीएम को बुलाकर सरकार का धन्यवाद कर रहे हैं।