करंट लगने से किसान की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़।
गांव भुरजट के एक किसान की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। संतोष पुत्र लक्ष्मीचंद (55) निवासी गांव भुरजट रविवार 5 बजे के लगभग खेत में लाइन बदल रहा था। इसी दौरान एल्युमीनियम के पाइप का बैलेंस बिगड़ने से पाइप ऊपर से जा रही बिजली की तारों से छू गया। पाईप में करंट आने से वह बेहोश हो गया। परिजन उसे रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल लेकर गए जहां उपचार के दौरान रात्रि दो बजे संतोष ने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन मृतक को उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर आए। पुलिस ने संदीप के बयान पर मृतक का उप नागरिक अस्पताल में इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।