चार महीने से ग्रामीणों को नहीं मिला राशन
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। क्षेत्र के गांव नीची भांडोर में 4 महीने से बीपीएल कार्ड धारकों को राशन नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के खिलाफ रोष जताया है। गांव में लगभग 150 बीपीएल कार्ड धारक हैं जिनको सरकारी राशन से अनाज एवं दाले में मिलती हैं। बीपीएल कार्ड धारक प्रह्लाद, करण सिंह, अशोक, महेंद्र, राम सिंह, शारदा देवी इंद्रावती, सुमित्रा आदि ने बताया कि पिछले चार महीनों से उन्हें सरकारी राशन नहीं मिल रहा है। उन्होंने बताया कि डिपोधारक से बातचीत की तो उसने बताया कि वह दुकान छोड़ चुका है। अब किसी और के पास है। उन्होंने बताया कि राशन नहीं मिलने के कारण उन्हें महंगे भाव में राशन खरीदना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई की शीघ्र से शीघ्र राशन दिया जाए।