फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचार्य और शिक्षकों के स्थानांतरण पर दी विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राचार्य और शिक्षकों के स्थानांतरण पर दी विदाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पटिकरा नारनौल में सोमवार को स्थानांतरित प्राचार्य सुभाष चंद और शिक्षकों का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में समाज सेवी घनश्याम शर्मा ने शिरकत की। इस विद्यालय से नौ शिक्षकों का तबादला हुआ है। सात नए शिक्षक विद्यालय में आए हैं। माजरा-भालखी रेवाड़ी से भूपसिंह भारती ने भी एसएस मास्टर के पद पर विद्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। प्रिंसिपल सुभाष चंद को विद्यालय स्टाफ ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि घनश्याम शर्मा ने कहा कि प्रिंसिपल सुभाष सांभरिया ने इस विद्यालय में साढ़े तीन साल तक पूरी मेहनत और इमानदारी से बच्चों को शिक्षा दी है। इस अवसर पर भूपसिंह भारती, अंग्रेजी प्रवक्ता सुभाष चंद, मिडिल हेड आशा रानी, रामगोपाल, मनमोहन, कमलेश कुमार, वंदना गजराज, रेणु बाला, संगीता, उमा गौड़, घनश्याम, अंकित कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें