बच्चों की शिक्षा पर किया विचार-विमर्श
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। आईपीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वीरवार को अभिभावक-अध्यापक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मिलन समारोह में प्राचार्या सविता यादव व अभिभावकों ने बच्चों के शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए आपस में विचार-विमर्श किया। विद्यालय के निर्देशक धर्मेंद्र यादव ने अभिभावकों को विश्वास दिलाया कि आईपीएस स्कूल बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सदा तत्पर रहेगा।