फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनुष्य को एक रोटी गाय की निकालनी चाहिए : कुलदीप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। सराफा बाजार स्थित मोहल्ला कोनाडिया में गणेश उत्सव के पांचवें दिन सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आरती में भाग लिया। उत्सव का आयोजन कर रहे गणेश मंडल के सदस्य कुलदीप कानोडिया और हनुमान मराठा ने बताया कि गणपति बप्पा की सुबह सवा सात बजे आरती की जाती है। शाम सायं को आठ बजे गणपति बप्पा की आरती में अनेकों श्रद्धालु भाग लेते है। उन्होंने श्रद्घालुओं से कहा कि जो मनुष्य गाय के लिए प्रतिदिन एक रोटी निकालते हैं, उनके घर में किसी भी तरह की कमी नहीं रहती। उन्होंने कहा कि जो गायों की सच्चे मन से सेवा करता है, उसकी सेवा कभी निष्फल नहीं जाती। उन्होंने कहा कि एक सितंबर को प्रसाद के साथ एक हजार पौधे भी वितरित किए जाएंगे। इस अवसर पर हनुमान मराठा, सरजू मराठा, विष्णु सोनी, सतबीर यादव, हनुमान प्रसाद, श्रीकिशन सर्राफ, कृष्ण चौहान आदि ने रात की आरती में भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें