बाबा श्याम के जागरण में झूमे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। श्री श्याम आस्था मंडल का साप्ताहिक बाबा श्याम का संकीर्तन शनिवार की रात्रि नानक चंद गोयल के निवास स्थान पर आयोजित हुआ। संकीर्तन की अध्यक्षता मंडल प्रधान हरिओम गर्ग की। जागरण सांवर मल गोयल के संरक्षण में किया गया। इस अवसर पर बाबा का भव्य दरबार सुरेश सोनी ने रंग बिरंगी लाइट और फूलों से सजाया गया। आचार्य सत्यनारायण शर्मा ने मुख्य यजमान कमल कांत और उड़ीया कुमारी से मंत्रोच्चारण के बाद बाबा की पवित्र ज्योति प्रज्ज्वलित करवाई। गौरव म्यूजिकल ग्रुप के सुनील कुमार ने गणेश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके बाद गणेश सर्राफ, बबलू शर्मा, प्रदीप शर्मा, संजय गोयल, संजय अमन, महेश मस्ताना, सुमित्रा देवी, रोहताश सैनी, मोहित गोयल, विनोद सर्राफ ने अपने-अपने भजनों से बाबा का गुणगान किया। संकीर्तन में गिरधारी लाल, मंजू देवी, सुनील कुमार, अजय, सुनीता, अमन मित्तल, पंजाब रतन स्वामी, महेश, सुनीता, प्रवीण, मनोज मित्तल, आर्चाय कैलाश हरित, रमेश अग्रवाल, दिनेश सोनी, त्रिलोक शर्मा, नारायण जैन, सुरेश सोनी, मनोज मित्तल, डॉ. पीके बंसल, संजय सिंघल आदि उपस्थित रहे।