फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआर स्कूल की खो-खो टीम जिले में रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेेंद्रगढ़। शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय अंडर-11 खो-खो प्रतियोगिता में बीआर स्कूल सेहलंग की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कोच हरिओम ने बताया कि जिला स्तर पर विद्यालय की अंडर-11 की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसमें टीम की कप्तान पायल लगातार तीनों मैचों में नॉट आउट रही। अब यह टीम राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगी। उन्होंने बताया की छात्राओं ने महेंद्रगढ़ ब्लाक की टीम को हराकर यह मुकाम हासिल किया है। विद्यालय पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। स्कूल के चेयरमैन हरीश भारद्वाज ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन विद्यार्थियों को हर तरह की सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर राजकुमार, राजपाल, पीटीआई अशोक तंवर, प्रदीप, गोविंद, संदीप, कुलदीप, सुमन, पूनम आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें