कबड्डी में रामचंद्र स्कूल बना विजेता
महेंद्रगढ़। खंड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में रामचंद्र पब्लिक स्कूल की कब्बडी टीम ने जीएल स्कूल को हराकर जीत हासिल की।
आरआरसीएम ग्रुप के चेयरमैन रोशन लाल, सचिव सत्येंद्र यादव तथा एमडी राजेश लावनियां ने टीम के कोच बलवान सिंह, जिनेन्द्र और खिलाड़ियों को बधाई दी। प्राचार्य अश्वनी कौशिक, सतीश कुमार, नरेन्द्र कुमार बच्चों को विद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया।