फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राव सुलतान सिंह स्कूल में हुई साइंस क्विज

विज्ञापन
विज्ञापन
राव सुलतान सिंह स्कूल में हुई साइंस क्विज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। राव सुलतान सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल निम्बेहड़ा में साइंस क्विज हुई। इसमें कक्षा आठवीं से बाहरवीं के बच्चों ने भाग लिया। क्विज में टीम ए के विद्यार्थी प्रियंका, मोनिका, अनीता, ईशिका, लक्ष्मी, शुभम, रोहित और कर्मवीर प्रथम स्थान पर रहे। टीम बी के विद्यार्थी निशा, प्रीति, बंटी, मंजीत, लक्ष्मी, निकिता, रितिका, अभिषेक और तरुण द्वितीय, जबकि टीम सी के सपना, निधू, नितेश, पूनम, सुषमा, पूजा, अंशु, पारस, विजेता तृतीय स्थान पर रहे। मंच संचालन भौतिकी के प्रवक्ता धर्मेंद्र यादव ने बहुत ही रोचक तरीके से किया। विद्यालय निदेशक सत्यपाल यादव प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रिंसिपल आरके शर्मा ने कहा कि इस तरह प्रतियोगिताओं में बच्चों को अवश्य भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य रामकुमार और अन्य स्टाफ उपस्थित था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें