फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचपन ए प्ले स्कूल में मनाया रैनी डे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। बचपन ए प्ले स्कूल में शुक्रवार को रैनी डे मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन रमेश सैनी ने बच्चों को बताया कि बारिश में मौसम खुशगवार हो जाता है। साथ ही इस मौसम में त्वचा से जुड़ी समस्याएं जैसे फंगल इंफेक्शन, खुजली आदि भी हो जाती हैं। इसलिए इस में मौसम स्वच्छता का अधिक ध्यान रखना चाहिए। स्कूल की चेयपर्सन निशा सैनी ने बच्चों को बताया कि इस मौसम में यदि आप भीग भी जाएं तो गीले कपड़े हटा कर साफ-सूखे कपड़े पहन लें, गीले जूतों को भी उतार दें। त्वचा पर इंफेक्शन होने से एंटी-फंगल पाउडर का इस्तेमाल करें। स्कूल में बच्चों के लिए कृत्रिम बारिश की व्यवस्था की गई। इसमें नहाकर बच्चों ने रैनी डे का आनंद उठाया। इस अवसर स्कूल की प्रिंसिपल शालिनी गोयल, बचपन प्ले स्कूल की हेड चित्रा शर्मा, ज्योति, निशा, प्रीति, हेमलता, अनीता, पूजा, मीनाक्षी, स्वाति आदि अध्यापिकाएं उपस्थित थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें