नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाछौद में एनएसएस के स्वयंस्वकों ने विद्यालय प्रांगण में पौधरोपण किया। इस मौके पर प्राचार्य बेगराज शर्मा ने कहा कि हमें जीवन में एक बार पौधरोपण अवश्य करना चाहिए तथा पौधरोपण कर उनकी देखभाल करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि हमें अधिक से अधिक पौधरोपण करना चाहिए ताकि हमारा वातावरण शुद्ध रहे सके। इस दौरान एनएसएस कार्यक्रम प्रवक्ता विजेंद्र सिंह सहित स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित था।