फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृपा हुई है तेरी तेरे दर पर आया हूं....

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। ग्वालिया सेवक संघ के तत्वावधान में रविवार रात हुडा सेक्टर स्थित राधा कृष्णा मैरिज पैलेस के सामने बाबा श्याम का संकीर्तन का आयोजन किया गया।
संघ के सदस्य मितेश गर्ग ने बताया कि संकीर्तन की शुरुआत आचार्य ने रवींद्र यादव एडवोकेट से बाबा श्याम की ज्योत व दीप जलाकर की। वहीं गौरव म्यूजिकल ग्रुप से सुनील ने गणेश वंदना कर भजन संध्या की शुभारंभ किया। इसके बाद पवन अरोड़ा ने ‘हम तुम्हारे हैं प्रभु जी, तुम हमारे हो’, वासुदेव खुराना ने ‘कृपा हुई है तेरी तेरे दर पर आया हूं’, रोहताश अग्रवाल ने ‘चरणों में गुरुवर के प्रणाम करता हूं’, मितेश गर्ग ने ‘श्याम बाबा श्याम बाबा तेरे पास आया हूं, चरणों में तेरे अरदास लाया हूं’ आदि भजन सुनाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर रोहताश अग्रवाल, गजेंद्र नंबरदार, लखन अग्रवाल, सुरेश सैनी, नितिन बंसल, निखिल जैन सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें