अटेली विधायक ने सुनी जनसमस्याएं
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। हरियाणा विधानसभा की डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने सोमवार को अटेली बीडीपीओ कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने इनमें से कुछ का मौके पर ही निपटारा कर दिया। जबकि, बची हुई शिकायतों का जल्द निपटारा करने का आश्वासन दिया। संतोष यादव ने अधिकारियों को आदेश दिए कि इन लोगों कि समस्याओं का जल्द से जल्द निपटारा करें। लोगों के बार-बार चक्कर न लगवाएं। इस अवसर पर तहसीलदार ईश्वर सिंह, नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह, बिजली विभाग से एसडीओ प्रदीप सोनी, पंचायती राज एसडीओ दिवाकर राय, बीएंडआर से एसडीओ गजेंद्र, एससीपीओ करतार सिंह आदि अधिकारी मौजूद थे।