मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन का हुआ स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। स्थानीय बहादुर सिंह तालाब पर शनिवार को दी फर्नीचर, प्लाइवुड एंड हार्डवेयर एसोसिएशन ने मार्केट कमेटी नारनौल के नवनियुक्त वाइस चेयरमैन रामजीलाल मित्तल का स्वागत किया। स्वागत समारोह में एसोसिएशन के प्रधान किशन चंद जैन ने वाइस चेयरमैन को फूल माला और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। अग्रवाल सभा के पूर्व प्रधान प्रभातीलाल चौधरी ने रामजीलाल मित्तल को इमानदारी और पूरी मेहनत से कार्य करने की सलाह दी। इस मौके पर मुख्य रूप से विष्णु अग्रवाल, प्रहलाद अग्रवाल, प्रवीण जैन, सुदर्शन बंसल, संजय गर्ग, विभू अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, राम अग्रवाल परशुराम कंछल, अमित सिंघल, राजू अग्रवाल, लालू जैन, सोनू जैन, जगदीश जैन, भगवानदास, रामकिशोर संघी, दिनेश कुमार, सुरेंद्र सिंघल आदि व्यापारी उपस्थित थे। समारोह में रामजीलाल मित्तल ने उनको मार्केट कमेटी नारनौल का वाइस चेयरमैन बनाने पर सीएम मनोहरलाल का आभार प्रकट किया।