नारनौल के सदर थाने में रखी पुलिस द्वारा पकड़ी गई शराब।
नारनौल। सीआईए पुलिस ने नेशनल हाइवे स्थित जाट गुवाना टोल प्लाजा के पास एक कंटेनर से भारी मात्रा में अवैध रूप से रखी शराब बरामद की है। इस मामले पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम एक्ट के विभिन्न धाराओं के तहत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर किया है। पुलिस ने इससे पूर्व भी नेशनल हाईवे नंबर 152डी से भारी मात्रा में शराब बरामद कर चुकी है।
सीआईए पुलिस को गश्त के दौरान बुधवार सुबह सूचना मिली कि पंजाब से नेशनल हाईवे 152डी होते हुए एक कंटेनर गाड़ी भारी मात्रा में शराब भरकर गुजरात जाएगी। सूचना पर पुलिस नेशनल हाइवे 152डी पर स्थित जाट गुवाना टोल प्लाजा के पास पहुंचकर नाकाबंदी की। कुछ समय बाद कंटेनर गाड़ी दादरी की तरफ से आती हुई दिखाई दी। इसे जांच के लिए रुकवाया गया। पुलिस ने गाड़ी चालक को काबू करके उससे नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम हनुमान गोदारा निवासी पीरूकातला थाना सेडवा जिला बाड़मेर राजस्थान बताया। इसके बाद पुलिस ने गाड़ी में सामान बारे व गाड़ी के दस्तावेज के बारे पूछताछ की तो चालक ने गाड़ी में भरे हुए सामान की एक बिल्टी दिखाई, जिसमें 418 मेडिसन बाक्स दर्शाए गए थे। इस पर पुलिस ने कंटेनर की सील तुड़वाकर व खुलवाकर चैक किया तो कंटेनर के अंदर प्लास्टिक तिरपाल के नीचे भारी मात्रा में गत्ता पेटियों में अवैध शराब की पेटियां भरी हुई थी। इस पर पुलिस ने चालक से अवैध शराब बारे लाइसेंस व परमिट मांगा तो वह कोई कागजात पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने चालक को कंटेनर सहित कब्जे में लेकर सदर थाना नारनौल लेकर पहुंची। जहां कंटेनर से अवैध शराब नीचे उतरवाकर गत्ता पेटियों को चैक किया गया। जिसमें मैकडॉल व रॉयल चैलेंज सहित अन्य वैरायटी की कुल 515 पेटियां बरामद हुई।
चंडीगढ़ से राजकोट गुजरात लेकर जा रहे थे शराब
पुलिस ने कंटेनर चालक से पूछताछ में पता लगाया कि चालक
उक्त ने अवैध शराब हनुमान साहरन निवासी बाड़मेर के कहने पर चंडीगढ़ से राजकोट गुजरात लेकर जा रहा था। पुलिस ने चालक हनुमान गोदारा व हनुमान साहरन के खिलाफ फर्जी बिल्टी बनाकर अवैध शराब रखने व आबकारी अधिनियम एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
सीआईए पुलिस ने सूचना के आधार पर नेशनल हाईवे 152डी से एक कंटेनर से अवैध शराब की 515 पेटियां बरामद की है। इस मामले में कंटेनर चालक को काबू किया है। जोकि कंटेनर में अवैध शराब भरकर चड़ीगढ़ से गुजरात लेकर जा रहा था।
-अमरदीप, उपनिरीक्षक, सीआईए, नारनौल।