फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय महाविद्यालय में 14 पीजी कोर्स की 510 सीट उपलब्ध

Tue, 13 Aug 2024 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-23महिला कॉलेज में दस्तावेजों की जांच करते टीम के यदस्य।
विज्ञापन
नारनौल। उच्च शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशानुसार स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में दाखिला प्रक्रिया जारी है। राजकीय महाविद्यालय में 14 पीजी कोर्स की 510 सीट उपलब्ध है। सत्र 2024-25 में स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए केवल एक मेरिट ही सूची को घोषित किया गया था। इसमें चयनित छात्र-छात्राओं में से अब तक 361 छात्र दाखिला ले चुके हैं। रिक्त सीट पर दाखिले फिजिकल काउंसिलिंग के तहत किए जा रहे हैं। सोमवार को कुल रिक्त 149 सीट में से 105 सीट फिजिकल काउंसिलिंग के माध्यम से आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं को ऑफर की गई। ऑफर की गई सीट पर दाखिले के लिए छात्रों को उसी दिन फीस जमा करवाना अनिवार्य है अन्यथा ऑफर की गई सीट को निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


राजकीय महाविद्यालय में फिजिकल काउंसलिंग के प्रथम दिन एमए हिंदी में 10, एमए इंग्लिश में 9, एमए राजनीति विज्ञान में 2, एमए संस्कृत में 6, एमए इतिहास में 24, एमकॉम में 5, एमएससी गणित में 7, एमएससी केमेस्ट्री में 4, एमएससी ज्योग्राफी में 7, एमएससी जियोलॉजी में 7, एमएससी कंप्यूटर साइंस में 13, एमएससी बॉटनी में 2, एमएससी पीजीडीसीए में 9 सीट छात्र-छात्राओं को ऑफर की गई। राजकीय महाविद्यालय में इस सत्र से एक नए कोर्स एमए इतिहास को जोड़ा गया है। लेकिन विश्वविद्यालय के साथ कुछ औपचारिकताओं में देरी के कारण एमए इतिहास के लिए छात्र आवेदन नहीं कर पाए थे। इसलिए एमए इतिहास की सभी 40 सीट पर दाखिले फिजिकल काउंसलिंग के तहत किए जा रहें हैं।

स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में रिक्त सीट पर दाखिले फिजिकल काउंसिलिंग के तहत किए जा रहें हैं। सोमवार को 105 सीट छात्र-छात्राओं को ऑफर की गई। ऑफर की गई सीट पर दाखिले के लिए छात्रों को उसी दिन फीस जमा करवाना अनिवार्य है। दाखिले के लिए फीस जमा करवाने के साथ-साथ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करवाना भी अनिवार्य है।
विज्ञापन

-डॉ. सतीश सैनी, प्रवेश नोडल अधिकारी, राजकीय महाविद्यालय नारनौल

स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले ओपन काउंसलिंग के तहत किए जा रहें हैं। ओपन काउंसिलिंग की अंतिम तिथि 14 अगस्त है। इसलिए इच्छुक छात्राएं अंतिम दो दिन में आवेदन कर रिक्त सीट पर दाखिला ले सकती है। सत्र 2024-25 में स्नातक प्रथम वर्ष में अब तक 787 सीट पर दाखिला हो चुका है।
विज्ञापन

-प्रो. सुनील कुमार, प्रवेश नोडल अधिकारी, राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें