फोटो संख्या:51- गांव नांवां में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकालते श्रद्धालु--स
सतनाली। गांव नांवां में शुक्रवार को बालाजी मंदिर से गांव में 51 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा बालाजी मंदिर से सुबह 8 बजे शुरू हुई। इसके बाद गांव की मुख्य फिरनी से होते हुए बाली शर्मा मार्केट, बाबा भैंया चौक होते हुए गांव के मुख्य मंदिर और फिर बालाजी मंदिर में पहुंची। इसके बाद पंडित ने विधिविधान से कलश मंदिर में स्थापित करवाए और पूजा के साथ यात्रा का समापन किया गया। यात्रा के दौरान लोगों में भक्ति का जोश रहा और महिलाओं ने गीत व जयकारों के साथ यात्रा निकाली। संवाद