नारनौल। शहर की समाजसेवी संस्था आर्य समाज संघीवाड़ा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 51 कुंडीय हवन का रविवार को आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर शनिवार को आर्य समाज के पदाधिकारियों ने बैठक की। कार्यक्रम की पूर्व तैयारियों में संलग्न कार्यक्रम संयोजक वेदप्रकाश आर्य ने बताया कि स्वामी दयानंद ने स्त्री सशक्तिकरण के लिए कार्य किया था इसलिए आर्य समाज उनका ऋणी है। बैठक में संरक्षक वासुदेव यादव, डॉ कृष्णा आर्या, प्रधान अरुणा आर्या, प्रभातीलाल, सुरेंद्र शास्त्री, विद्यादेवी आर्या, मास्टर रमेश, खजांची, गीताबाई प्राचार्य, सावंतसिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद