फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महिला दिवस पर हुआ 51 कुंडीय हवन

विज्ञापन
फोटो 06 हवन यज्ञ में आहुति डालते विधायक एवं अन्य। प्रवक्ता - फोटो : आजमगढ़पुरवा में तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजड़ा।
विज्ञापन
नारनौल। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मोहल्ला संघीवाड़ा में आर्य समाज की महिला प्रधान अरुणा जांगड़ा के नेतृत्व में 51 कुंडीय हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में विधायक एवं पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव व उनकी धर्मपत्नी सुमन यादव ने मुख्य यजमान की भूमिका निभाई। विधायक ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर इस प्रकार का धार्मिक आयोजन होना अत्यंत हर्ष का विषय है। इस अवसर पर नगर परिषद के पूर्व उप प्रधान मनोज जांगड़ा सहित बड़ी संख्या में कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें