बैंक में व्यक्ति का बैग उड़ाकर अज्ञात चोरों ने 50 हजार रुपये उड़ा दिए। पुलिस को दी शिकायत में गांव खेड़की निवासी आसाम राइफल में कार्यरत चंद्रहास ने बताया कि वह बुधवार को एसबीआई बैंक से 50 हजार रुपये निकलवाने के बाद पासबुक अपडेट करने के लिए खड़ा था। इस दौरान बैग को साइड में रखकर जब वह पासबुक अपडेट करा रहा था तो बैग की ओर देखा तो बैग गायब मिला। बैग को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया। पीड़ित ने बताया कि उसके बैग में पैन कार्ड, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, एटीएम कार्ड, बाइक की आरसी सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज थे। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।