नांगल चौधरी। बैंक खाते की केवाईसी के नाम पर करीब 50 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस शिकायत में सुमेर सिंह ने बताया कि वह खेती करता है। 25 दिसंबर को एक कॉल आई। कहा कि वह एक बैंक से बोल रहा है। केवाईसी बकाया है। जिसे ऑनलाइन कर देता हूं और डेबिट कार्ड भी शुरू कर दूंगा। जब उसने बैंक मैनेजर के नंबर मांगे तो एक नंबर दिया। इस पर फोन किया तो उसने कहा कि मैनेजर बोल रहा है। इसके कुछ देर बाद दोबारा फोन आया और केवाईसी अपडेट के लिए एटीएम पिन नंबर ले लिए। आरोपियों ने पीड़ित से केवाईसी का नाम लेकर तीन बार में 395, 29960 और 19985 रुपये निकाल लिए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। संवाद