फोटो नंबर-10महिला कॉलेज में पौधरोपण करते अतिथि व स्टाफ सदस्य। स्रोत: संस्थान
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को ईको क्लब ने पौधरोपण अभियान चलाया। महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के 50 पौधे लगाए गए। पर्यावरण संरक्षण और जल संसाधनों की स्वच्छता पर व्याख्यान भी हुआ। मुख्य अतिथि पर्यावरणविद् डॉ. अमरजीत सिंह बड़ेसरा ने पौधों की नियमित देखभाल पर जोर दिया। पूर्व प्राचार्य डॉ. राम निवास यादव ने तालाबों को भू-जल स्तर सुधारने के लिए जरूरी बताया। संवाद