फोटो 1नारनौल में अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ करती डीटीपी की टीम। स्रोत डीटीपी
नारनौल। जिला नगर योजनाकार नारनौल की टीम ने नारनौल में लगभग 19 एकड़ में बसाई जा रही अवैध काॅलोनी में तोड़फोड़ की।
50 डीपीसी और 6 चहारदीवारी, 2 अवैध निर्माण के साथ-साथ सभी रोड नेटवर्क को उखाड़ दिया। कार्रवाई जिला नगर योजनाकार नारनौल तथा मौका ड्यूटी मजिस्ट्रेट गुंजन वर्मा की अगुवाई में की गई। जिला नगर योजनाकार ने लोगों से कहा कि कि नियंत्रित क्षेत्र/शहरी क्षेत्र में कोई भी निर्माण बिना विभागीय अनुमति के न करें। महानिदेशक, नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग से लाइसेंस अनुमति लेने उपरांत ही कृषि भूमि को रिहायशी अथवा वाणिज्यिक उपयोग के लिए परिवर्तित करें, अन्यथा विभागीय कार्रवाई की जाएगी।