फोटो नंबर- 15गांव नांगल में गेंहू की फसल में लगी आग के बाद उठता हुआ धुआं। संवाद
मंडी अटेली। गांव नांगल में शॉर्ट सर्किट के कारण कटाई के बाद खेत रखी गेंहू की फसल में आग लग गई। इससे गेहूं की करीब 5 क्विंटल फसल जलकर राख हो गई। लोगों और राहगीरों के सहयोग से फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। गांव नांगल निवासी सुभाष ने बताया कि उसने अपने खेते बंटाई पर दिए हुए है और डेढ़ एकड़ खेत में गेहूं की कटाई कर फसल एकत्रित कर रखी हुई थी। शनिवार को दोपहर के समय खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट हो गया। इस कारण करीब पांच क्विंटल गेहूं की फसल में आग लग गई।