फोटो संख्या:81- कनीना में नगर पालिका के ट्रैक्टर ट्रॉली पर पड़ा टूटा पेड़--संवाद
कनीना। रविवार रात आए तेज अंधड़ से क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ। विभिन्न स्थानों पर 47 बिजली पोल टूट गए जिससे कई गांवों और कस्बों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। नगर पालिका परिसर में पेड़ गिरने से दो ट्रैक्टर भी क्षतिग्रस्त हो गए। बिजली विभाग की टीमें रात से ही मरम्मत कार्य में जुटी हैं और कई क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल कर दी गई है। शेष स्थानों पर काम जारी है। एसडीओ उमेश कुमार वर्मा ने बताया कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान कर जल्द बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। संवाद