फोटो 6शिविर में रक्तदाताओं को मेडल पहनाते हुए ग्रामीण।स्रोत ग्रामीण
सिहमा। सिहमा खंड के गांव छापड़ा सलीमपुर में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन बाबा रूपा दास मंदिर किया गया। इस शिविर के दौरान डाॅ. अनिल कुमार एवं स्टाफ नर्स बिना यादव और उनकी टीम सदस्यों ने खून की निशुल्क जांच की। शिविर में 45 युवाओं ने रक्तदान किया। इस मौके पर विक्रम सरपंच रामपुरा, मनोज सेकवाल, सरपंच प्रतिनिधि सिंगराज, पूर्व सरपंच राजेंद्र, मुख्तियार सिंह, राम सिंह, हवा सिंह छापड़ा अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। संवाद