फोटाे संख्या:71- गांव भोजवास में कड़बी में लगी आग पर काबू पाते दमकल विभाग की टीम--स्रोत- दमकल व
कनीना। उपमंडल के गांव भोजावास में करीब 44.5 एकड़ की कड़बी जलकर राख हो गई। दमकल विभाग के सब फायर अधिकारी विकास कुमार व फायर ऑपरेटर प्रदीप कुमार ने बताया कि रविवार को दोपहर में भोजावास गांव में तीन किसानों की कड़बी जलकर राख हो गई। किसान योगेश की 25 एकड़ में, किसान अशोक की साढ़े नौ एकड़ व सुभाष की 10 एकड़ की कड़बी में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। अधिक आग लगने के कारण कनीना-महेंद्रगढ़ व अटेली से दमकल विभाग की की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।