फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शिविर 43 लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच

विज्ञापन
फोटो संख्या:51- कनीना में सेवा भारती की आरे से निशुल्क जांच ​शिविर में रोगियों की जांच करते चिक
विज्ञापन
कनीना। सेवा भारती कनीना और उजाला सिग्नस अस्पताल रेवाड़ी की ओर से रविवार को लाला शिवलाल धर्मशाला में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें 43 मरीजों ने स्वास्थ्य जांच करवाई। मरीजों की बीपी, शुगर और ईसीजी की जांच कर दवाइयां भी दी गईं। किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ. तरुण यादव और इंटरनल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. हर्ष ने मरीजों को परामर्श दिया। सेवा भारती के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से हर माह के दूसरे रविवार को शिविर लगाया जा रहा है। आर्य समाज मंदिर में रोजाना निशुल्क प्राथमिक चिकित्सा केंद्र भी चलाया जाता है। इस अवसर पर प्रधान सुरेश शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें