फोटो नंबर- 22रक्तदाताओं को बैच लगाकर सम्मानित करते मुख्य अतिथि डॉ. अशोक कुमार। स्रोत- संस्
नारनौल। बाबा खेतानाथ राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में शुक्रवार को युवा साथी ग्रुप की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य युवाओं में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना व जरूरतमंद मरीजों की सहायता करना रहा। शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और 42 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य इंजीनियर अनिल यादव व उनकी पत्नी ने भी रक्तदान किया। मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार रहे और राजकुमार राता, दिनेश जेलदार, सुरेंद्र शर्मा, संदीप ठेकेदार, इंदू यादव व विपिन शर्मा बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। संवाद