फोटो संख्या:78- जमुवाय माता मंदिर सतनाली में रक्तदान शिविर में रक्तदाता का हालचाल जानते मुख्
सतनाली। विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल प्रखंड के सानिध्य में दूसरा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जमुवाय माता मंदिर सतनाली में महाराज मायानाथ महाराज की ओर से दीप जलाकर रक्तदान का शुभारंभ किया गया। मायानाथ महाराज को जिला सह मंत्री प्रवीण कुमार ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। शिविर में 41 यूनिट एकत्रित की गई। इस दौरान बजरंग दल सह संयोजक बिंटू, अजय शेखावत, सुर्दशन, जय सिंह, अरविंद, कमल, भागमल खत्री, ओमप्रकाश डागर, फकीर चंद नांवां, कुलदीप तंवर, गोविंद शर्मा, नीरज, कृष्ण जांगड़ा मौजूद रहे।