अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन आल इंडिया यूटीयूसी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को चितवन वाटिका में बैठक की। इसके बाद कामरेड शेर सिंह व मास्टर सूबे सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने बस स्टैंड तक प्रदर्शन कर महावीर चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। कामरेड शेर सिंह ने कहा कि सरकार रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल जायज है। जबकि सरकार 720 प्राइवेट बसों को परमिट जारी कर रही है। निजीकरण आम जनता के हितों पर कुठाराघात है। मास्टर सूबे सिंह ने कहा कि एस्मा जैसे काले कानून को रद्द किया जाए और बर्खास्त व निलंबित कर्मचारियों को तुरंत बहाल किया जाए। प्रदर्शन में शेर सिंह, बिमला, अनीता, छाजूराम रावत, अभय सिंह, धर्मपाल सिंह, महेंद्र सिंह, भीमसेन, सीताराम, ओमप्रकाश, कालूराम, महेंद्र, मधु देवी, राजबाला, कृष्णा देवी, रतीराम व माया देवी आदि शामिल थे।