फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र के विकास में नहीं रहने दी जाएगी कोई कमी: डिप्टी स्पीकर

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के विकास में नहीं रहने दी जाएगी कोई कमी : डिप्टी स्पीकर
विज्ञापन

मंडी अटेली। डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने कहा कि क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। अटेली को वे अपना घर मानती हैं। उन्होंने अपनी राजनीति अटेली से ही शुरू की थी। संतोष यादव रविवार को अटेली में कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुन रही थीं। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे रास्ते कच्चे रह गये थे जो लंबे समय से पक्के नहीं हो सके। उनको मंजूर करवा दिया है। अटेली-बेगपुर गांव का गोकलपुर से लिंक है। अब इस रास्ते को मंजूर करवा दिया गया है। ऐसा ही सिहोर से बाघोत को जाने वाला मार्ग था, जो लंबे समय से नहीं हो पा रहा था। भीलवाड़ा से नावड़ी आश्रम, गढ़ी से राता, गोमला से मोहलड़ा, तुर्कियावास से गोकलपुर, सिहोर से बाघोत, पोता से बाघोत आदि ऐसे अनेक मार्ग हैं, जो नियमों को पूरा न करने के चक्कर में पक्का नहीं हो पा रहे थे। मुख्यमंत्री से कहकर इनको मंजूर करवा दिया है। इस दौरान मोहलड़ा के ग्रामीणों ने बताया कि बीते दिन महिला ने फांसी खाकर जान दी उसमें ननद, सास व सुसर का नाम गलत लिखा दिया गया। उन नामों को बाहर करवाया जाए। इसके अलावा जांगिड़ समाज का दो प्रधानों का विवाद भी डिप्टी स्पीकर के पास पहुंचा। उन्होंने मिल बैठकर करने की बात कही। इस मौके पर पंचायत समिति चेयरमैन राजेंद्र यादव, समाज सेवी रविंद्र मोहलड़ा, शमशेर सलीमपुर, तहसीलदार महेन्द्र सिंह, एसईपीओ करतार सिंह, नपा चेयरमैन विकास यादव, सुधीर यादव, कृष्ण नावदी, रविन्द्र बजाड़, रामकिशन सरपंच, धर्मेंद्र सरपंच नांगल के अलावा मार्केट कमेटी का स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें