फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्री बोर्ड की परीक्षाएं हुई संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। सरकारी स्कूलों में बच्चों में शिक्षा का लेवल जांचने के लिए चल रही प्री-बोर्ड परीक्षाएं सोमवार को संपन्न हो गई। इन परीक्षाओं को नकल रहित संपन्न करवाने के लिए शिक्षा विभाग के उड़नदस्ते ने नियमित रूप से परीक्षाओं का निरीक्षण किया। इसी के तहत सोमवार को अंतिम दिन शिक्षा बोर्ड के उड़नदस्ते एपीसीए डॉ. संग्राम सिंह व मुकेश कुमार ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेघोत हाला, भोजावास व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर का पर्यवेक्षण किया। इस अवसर पर डॉ. संग्राम सिंह ने शिक्षकों को प्री-बोर्ड परीक्षा का विद्यार्थी जीवन में महत्व बताते हुए नकल रहित परीक्षा संपन्न करवाने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा डॉ. संग्राम सिंह व मुकेश कुमार ने ढाणी बाठोठा में आयोजित किए गए स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसएमसी) के प्रशिक्षण कैंप का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित शिक्षकों व कमेटी के सदस्यों को संबोधित करते हुए बताया कि एसएमसी विद्यालय प्रबंधन और शिक्षा सुधार में अहम भूमिका निभाती है। इसलिए शिक्षक व ग्रामीण मिलजुल कर शिक्षा सुधार के लिए कार्य करें। बीआरपी सीमा गर्ग ने एसएमसी की भूमिका पर विस्तार पूर्वक चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें