अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। आरपीएस कॉलेज, बलाना में सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को हाल ही में निदेशक मौलिक शिक्षा हरियाणा नियुक्त किए गए महेंद्रगढ़ के पूर्व उपायुक्त राजनारायण कौशिक आईएएस ने संबाेंधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि शिक्षा के संस्कारों को जीवन में शामिल करना समय की जरूरत है। इस कार्यक्रम में कौशिक के अलावा एस.डी.एम. महेंद्रगढ़, विक्रम सिंह, एसपी अपिन धवन के अलावा उप जिला शिक्षा अधिकारी कपिल पुनिया, ब्लाक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह, बिजेंद्र श्योराण, सुनील कुमार एवं डॉ. जेपी यादव विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने राजनारायण कौशिक और विक्रम सिंह एसडीएम महेंद्रगढ़ से लगभग 50 प्रश्न पूछे। इसमें मुख्य रूप से छात्रा प्रीति, भूमिका, निशा, मनीषा, ज्योति, अक्षत, अश्विनी और सपना ने छात्र जीवन से लेकर आईएएस तक के सफर से जुड़े सवाल पूछे।