फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोबी जोहड़ पर हुआ संकीर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
धोबी जोहड़ पर हुआ संकीर्तन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। राधा अष्टमी के अवसर पर बालाजी भक्त मंडल के तत्वावधान में मंगलवार को मासिक संकीर्तन सीआईए रोड धोबी जोहड़ पर हुआ। सर्वप्रथम प्रवेश रसिक ने मुख्य यजमान रणजीत सैनी परिवार से वीर हनुमान का पूजन कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल प्रधान रमेश सोनी ने की। मंच संचालन घनश्याम गर्ग ने किया। सतीश राणा एंड पार्टी ने गणेश वंदना से भजन संध्या की शुरुआत की। इसके बाद संतोष सैनी ने ओढ़ के चुनरिया लाल मैं नाचूं तेरे अंगना में..., महेश मस्ताना ने पत्थर की राधा प्यारी पत्थर के श्याम बिहारी... भजन से बालाजी की महिमा का गुणगान किया। जागरण में कृष्ण-सुदामा की झांकी प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर नरेंद्र पंसारी, नरेश सुगंध, सीताराम चौबे, राहुल, संजय, गोबिंद सैनी, त्रिलोकी नाथ, श्याम सुंदर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें