अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के स्वर्णकार संघ की नई कमेटी के लिए बैठक आयोजित की जाएगी। लखीराम सोनी ने बताया कि स्वर्णकाल कार्यकारिणी का कार्यकाल 3 सितंबर को पूर्ण हो रहा है। उन्होंने बताया कि 20 अगस्त को दस बजे भगवानदास कॉम्पलैक्स महेंद्रगढ़ में नई कमेठी का गठन किया जाएगा। उन्होंने सभी सदस्यों से बैठक में पहुंचने का आहवान भी किया। इस अवसर पर आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया जाएगा।