जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में टैगोर स्कूल प्रथम
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 17 आयु वर्ग में टैगोर स्कूल की टीम ने अपने खंड का प्रतिनिधित्व करते हुए कनीना खंड की टीम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। ये जानकारी बास्केटबाल के कोच अहलावत ने दी। उन्होंने बताया कि 17 अगस्त को खेले गए फाइनल मैच में टैगोर स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 26 अंक अर्जित किए। संस्था के चेयरमैन बीएल यादव ने शुक्रवार को विद्यालय में पहुंचने पर टीम के खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी। विद्यालय की प्राचार्या डा. निशा यादव ने टीम के खिलाड़ियों को प्रेरित किया।