राजकुमार आईएएफए-2017 के लिए चयनित
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। कस्बे के राजकुमार गोयल पुत्र स्व. हरिभूषण का चयन इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ फोरेंसिक साइंस-2017 (आईएएफएस 2017) ट्रेवल एसिसटेंस अवार्ड के लिए हुआ है। इसके तहत वे टोरंटो कनाडा में 21 से 25 अगस्त तक आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान संघ की 21 वीं त्रैमासिक बैठक और कांफ्रेंस में भाग लेंगे। इस दौरान राजकुमार के गाइड और इंस्टीट्यूट ऑफ फोरेंसिक साइंस एंड क्रिमिनलॉजी प्रो. विशाल शर्मा भी उनके साथ रहेंगे। राजकुमार की इस उपलब्धि पर उनके परिवार में खुशी है। अपने पहले ही प्रयास में नेट की परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने इरादे स्पष्ट करने वाले राजकुमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, भाइयों, शिक्षकों और अपने गाइड प्रो. विशाल शर्मा को दिया है। राजकुमार ने चंडीगढ़ विश्वविद्यालय से फोरेंसिक विषय में पीएचडी की है।