फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक व्यक्ति एक पौधा कार्यक्रम के तहत किया पौधा रोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान नारनौल के प्रांगण में बुधवार को ‘एक व्यक्ति-एक पौधा’ कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया गया। इस मौके पर संस्थान के प्रधानाचार्य अनिल यादव, राकेश यादव व मनेंद्र सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। प्रधानाचार्य अनिल यादव ने विद्यार्थियों को पर्यावरण बचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। पर्यावरण की सुरक्षा करना प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है, क्योंकि पेड़ पौधे मानव जाति के अलावा जानवरों को भी प्राण वायु देते हैं। पेड़ों के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। इस अवसर पर आरके बिश्नोई, अनिल यादव, विकाश यादव, अनिल प्रकाश, नरेश शर्मा, हिम्मत यादव, अनिल कुमार, मंजू सिंह, जगदीप सागवान सहित अनेक विद्यार्थी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें