फोटो 02 शिविर में रक्तदान करती महिला रक्तदाता। स्रोत: संस्था
नारनौल। रक्तवीर जीवनदाता टीम ने प्रथम विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन ब्लड बैंक में किया। इसमें मुख्य अतिथि नगर परिषद की चेयरमैन कमलेश सैनी रही। रक्तदान शिविर में महिलाओं ने भी अपनी भागीदारी निभाई। महिला रक्तदाताओं ने अनीता सैनी, रामरति व रिंकू यादव ने रक्तदान किया। इस रक्तदान शिविर में 41 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने बताया की खून किसी फैक्ट्री में नहीं बनता, ये तो मानव शरीर में ही बनता है। संवाद