कनीना। महाशय खूब राम आर्य की प्रथम पुण्यतिथि पर रविवार को बाबा ब्रह्मचारी मंदिर सीहोर में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में रेडक्रॉस सोसाइटी नारनौल का सहयोग रहा। करीब 40 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। महाशय खूब राम आर्य के बड़े पुत्र कैप्टन सुक्रमपाल ने कहा कि उनके पिता सामाजिक कार्यों से जुड़े रहते थे और आर्य समाज सीहोर में भी सक्रिय भूमिका निभाते थे। शिविर में डॉ. पुष्पराज, नर्सिंग अधिकारी विनीता, प्रमिला, प्रेमलता, अनिल कुमार, सुनील कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद