गांव बुचौली निवासी एक महिला के खाते से साइबर ठग ने चार दिन में 40 हजार रुपये की चपत लगा दी। ठग द्वारा महिला के खाते से 20 दिसंबर से 23 दिसंबर तक प्रतिदिन 10 हजार रुपये निकाले गए। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके द्वारा न ही किसी को ओटीपी व अन्य प्रकार की जानकारी सांा की और न ही किसी प्रकार की खाते से डिजिटल पेमेंट की लेकिन फिर भी खाते से चार बार में कुल 40 हजार रुपये निकाल लिये। पीड़ित महिला गांव बुचौली निवासी पूनम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका खाता पीएनबी की महेंद्रगढ़ शाखा में है। साइबर ठग द्वारा 20 दिसंबर से 23 दिसंबर तक प्रतिदिन खाते से 10 हजार रुपये निकाल लिये।