फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: साढ़े 4 साल में घट गए 40 हजार प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के पात्र

Tue, 08 Aug 2023 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। चार साल पहले शुरू गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पात्र जिले में लगातार घटते जा रहे हैं। इस समय जिले के 60, 828 किसान इस योजना का लाभ मिल रहा है जबकि योजना की शुरुआत में एक लाख से ज्यादा किसानों को योजना का लाभ मिलना शुरू हुआ था। योजना के बाद से ही 13वीं किस्त डलने तक हर साल योजना के तहत लाभपात्र किसानों की संख्या कम होती गई। पड़ताल गई तो सामने आया कि आयकर भरने, किसान की मृत्यु होने, अयोग्य लाभ पात्र के अलावा जमीन का सत्यापन न होने, खुद के नाम या माता-पिता के नाम आधार व अन्य कागजात में गलत होने के कारण किसानों की संख्या में कमी आई है। इसके चलते हर साल योजना के तहत किसानों की संख्या लगातार कम हो रही है।
विज्ञापन

जब योजना की शुरुआत हुई थी, उस समय 104340 किसानों के खातों में यह राशि डाली गई थी, लेकिन 13वीं किस्त डलने से यह संख्या 60,828 तक पहुंच गई है। हालांकि 14वीं किस्त के रूप में दावा किया जा रहा है कि यह जिले के किसानों के खाते में 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि डाली गई है, लेकिन अभी पोर्टल अपडेट न होने के कारण सही आंकड़ा सामने नहीं आ रहा है।
नाम, माता-पिता का नाम व अन्य जानकारी करवा रहे अपडेट
सैकड़ों किसान ऐसे भी हैं, जिनके कागजात पूरे नहीं हैं या फिर उनके नाम, माता-पिता के नाम आधार कार्ड व अन्य जमीनी कागजात में अलग-अलग है। इसके अलावा कई किसानों की जमीन अब तक वेरीफाई होकर परिवार पहचान पत्र पोर्टल में अपडेट नहीं हो सकी है। इस कारण भी कई किसानों को अब तक किस्त की राशि नहीं मिली है। इसके लिए किसान कृषि विभाग कार्यालय में त्रुटियों को ठीक कराने के लिए चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन


अब तक कौन सी किस्त कितने किसानों ने ली
पहली किस्त-1,04,340
दूसरी किस्त- 1,04,158
तीसरी किस्त-1,03,359
चौथी किस्त-1,01,771
पांचवीं किस्त- 1,00,460
छठीं किस्त- 99,522
सातवीं किस्त-97,837
आठवीं किस्त-95,928
नौवीं किस्त-92,200
दसवीं किस्त-90,225
ग्यारहवीं किस्त-81,881
बारहवीं किस्त-72,802
तेरहवीं किस्त-61,828


प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत राशि सीधे किसानों के खातों में डाली जाती है। जिन किसानों की बैंक, आधार कार्ड या अन्य जानकारी सही नहीं है तो उनकी राशि नहीं डलती। ऐसे किसान त्रुटियों को ठीक कराकर अपडेट करवाए। उसके बाद राशि डाल दी जाती है।
विज्ञापन

-डॉ. बलवंत सहारण, उप निदेशक कृषि, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें