फोटो नंबर-13स्कूल में पौधरोपण करते समिति के सदस्य। स्त्रोत-स्वयं
नारनौल। पर्यावरण संरक्षण के तहत हरित वसुंधरा आधार समिति की ओर से मॉडल संस्कृत स्कूल में अमलतास के 40 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का आयोजन संदीप यादव की अध्यक्षता किया गया।
हरित वसुंधरा आधार समिति के सदस्यों ने बताया कि समिति पर्यावरण संरक्षण के तहत विभिन्न संस्थानों पर 6500 से अधिक पौधे लगा चुकी हैं। पर्यावरण संरक्षण के तहत सराहनीय कार्य कर रही हरित वसुंधरा आधार समिति को संदीप यादव ने 11000 रुपये और शिव कुमार गोयल ने 5500 रुपये की सहायता राशि प्रदान की।