फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आठ करोड़ रुपये से भरे जाएंगे महेंद्रगढ़ और कनीना गांवों के 40 तालाब

Tue, 18 Jul 2023 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। कनीना एवं महेंद्रगढ़ खंड के गांवों के तालाबों को जल्द ही भरा जाएगा। प्रदेश सरकार की ओर से उक्त तालाबों की आठ करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। लगभग 18 तालाबों रफ एस्टीमेट भी मंजूर हो चुका है। इनमें पाथेड़ा गांव के तीन तालाब शामिल हैं। शेष तालाबों के लिए रफ एस्टीमेट बनाया जा रहा है। इन सभी तालाबों को नहरी पानी से जोड़कर भरा जाएगा। अब तक जिले के अंदर 400 से अधिक तालाबों को नहरी पानी से जोड़ जा चुका है।
विज्ञापन

जिले का भूमिगत जल स्तर काफी नीचा चला गया है। सरकार ने क्षेत्र का भूमिगत जलस्तर बढ़ाने के लिए नई-नई योजना ला रही है। सरकार पिछले चार-पांच साल से बाढ़ का अतिरिक्त पानी नहर के माध्यम से महेंद्रगढ़ जिले को भेज रही है। यह पानी दोहान नदी एवं कृष्णावती नदी में डाला जाता है। इसके अलावा गांव के जोहड़ों काे भी नहर से जोड़ कर भरा जा रहा है। सिंचाई विभाग ने महेंद्रगढ़ और कनीना खंड के 40 तालाबों को और अपनाया है। सरकार की ओर से आठ करोड़ रुपये की मंजूरी भी मिल चुकी है। इनमें 18 तालाबों का 346.75 लाख रुपये का रफ एस्टीमेट मंजूर हो गया है। शेष 22 तालाबों का रफ एस्टीमेट बनाया जा रहा है।

गांव - बजट (लाखों रुपये में) :
पाथेड़ा - 6.66
मोहनपुर - 8.80
सीगड़ी - 9.30
मालड़ा - 10
खेड़ी - 14
खेड़ी -14
डुलाना - 16
पाथेड़ा - 16.10
रामबास - 16.29
माजरा कलां - 18.20
इसराना - 18.70
बवानिया - 23
बसई - 23.30
पाथेड़ा - 25.30
मेघनवास - 34.10
नौताना - 36
बुचौली - 39
भांडोर ऊंची - 18
कुल - 346.75 लाख रुपये

हमने कनीना एवं महेंद्रगढ़ क्षेत्र के गांवों के 40 तालाबों को अपनाया है। इन तालाबों को नहरी पानी से जोड़ने के लिए लगभग आठ करोड़ रुपये की राशि सरकार की ओर से मंजूर हो चुकी है। 18 तालाबों का रफ एस्टीमेट पास हो चुका है। शेष 22 तालाबों के लिए रफ एस्टीमेट बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजेंद्र सिंह, एक्सईएन, सिंचाई विभाग, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें