फोटो 18नर्सरी में पौधे वितरित करता वनरक्षक हंसराज।संवाद
सिहमा। बारिश के बाद पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने की कवायद शुरू हो गई। लोगों के रुझान को देखते हुए वन विभाग ने जिले की नर्सरियों में पौध वितरण शुरू कर दिया गया है। एक जुलाई को पहले दिन सिहमा और लहरोदा नर्सरी में चार हजार पौधे वितरित किए गए। सिहमा नर्सरी में विभिन्न किस्मों के 20 हजार पौधे तैयार किए हैं। जबकि लहरोदा नर्सरी में 21 किस्मों के 60 हजार पौधे तैयार किया जा चुके हैं। सिहमा नर्सरी के इंचार्ज वैभव प्रताप सिंह और लहरोदा के वनरक्षक हंसराज का पौधों की देखभाल और प्रबंधन करने में विशेष योगदान रहा है। संवाद